फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास रविवार की शाम वाहन की चपेट में आने से एक महिला की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भवानीपुर गांव निवासी सोनिया यादव (55) मरदह बाजार आई थी। सामान खरीदकर वह पैदल ही घर जा रही थी। कंसहरी गांव के सामने गाजीपुर- वाराणसी -गोरखपुर निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग की पटरियों पर मिट्टी डालकर समतल कर रहा वाहन बैक करते समय महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। इधर दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर थाने आई। परिवार के लोग भी रोते- बिलखते थाने पहुंचे और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, नंदगंज थाना क्षेत्र के मुस्काबाद निवासी शिक्षक रामनरायन यादव (50) बाइक से रविवार की शाम छह बजे घर आ रहे थे। पहाड़पुर ढाबे के पास दूसरे बाइक से आमने-सामने टक्कर होने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैदपुर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।रामनरायन यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें