फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला ने पेड़ से फंदे लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसां गांव स्थित खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर झूलकर एक महिला ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवसां गांव निवासी संजू बिंद (42) ने गांव के बाहर खेत में स्थित नीम के पेड़ से फंदे लगाकर अपनी जान दे दी। गांव के लोग जब खेत के तरफ गए तो फंदे पर विवाहिता का शव देखकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग शव देख रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने घटनास्थल का वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति राम टहल बिंद ने तहरीर दिया है कि पत्नी संजू बिंद कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। जो अपने घर से सुबह निकलकर गांव के बाहर पेड़ पर फंदे लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें