फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मां कामाख्या दर्शन करने आ रही महिला ट्रेन से कटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव मची चीख- पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंचे मृतक के परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची रही। मृतका पड़ोस की एक महिला के साथ मां कामाख्या दर्शन-पूजन के लिए गहमर आ रही थी।
वाराणसी जनपद के भोजूबीर निवासी उमा देवी (55) पत्नी रामलाल पड़ोस की एक महिला के साथ मां कामाख्या के दर्शन के लिए पैसेंजर ट्रेन से गहमर आई थी। पैसेंजर ट्रेन गहमर स्टेशन से पहले लूप लाइन में खड़ी हो गई। महिला ट्रेन से नीचे उतरकर दूसरे ट्रैक पर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा महिला के मौत की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजवा दिया। इधर मृतका के परिवार के लोग भी रोते- बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

जीआरपी ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे कर बुलाया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें