फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सोने की चेन उड़ाने वाली महिला को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट पर शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका पर्व पर व्रती महिलाएं पूजा- पाठ कर रहीं थीं। इसी दौरान एक महिला ने व्रती महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। लेकिन चेन जमीन पर गिर गई। जैसे ही आरोपी महिला ने चेन को उठाने का प्रयास किया वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली लेकर आई। पीड़ित हरपुर निवासी रचना देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी महिला से पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला शहर कोतवाली के महराजगंज निवासी शीला देवी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें