फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर महिला को लाठी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर (ढोडाडीह) गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करना एक महिला को लाठी से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता अन्नू यादव पत्नी रामनिवास यादव ने अपने देवर शेषनाथ यादव पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका देवर शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें