स्थानीय बस स्टैंड के पास पुलिस ने शनिवार को चोरी के आभूषण और सात सौ नकदी के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी राममिलन भारद्वाज पुत्र की शादी के लिए लड़की देखने के लिए अपने परिवार की महिलाओं एवं रिश्तेदारों के साथ आटो पर सवार होकर मऊ से मरदह आ रहे थे। इसी दौरान मऊ से दो अन्य महिलाएं भी ऑटो पर बैठ गईं। रास्ते में दोनों महिलाओं ने गले से सोने की चेन और पर्स में रखे सात सौ नकदी चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिलाएं शोर मचाने लगी। इस दौरान दोनों महिलाएं मारपीट पर उतारू हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंर्ची। पीड़ित महिलाओं ने जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली तो मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज की निवासी करिश्मा और मंजू देवी के पास से सोने की चेन एवं सात सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया राममिलन भारद्वाज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं का चालान कर दिया गया।