जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव निवासी महिला और उसके पति को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही करीब सात लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही गाली गलौज करने लगे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर में दाखिल होर घर में रखा सामान तोड़ फोड़ दिया। इस दौरान महिला के पति वलायत अली राईनी और महिला गंभीर चोटे आई। जिस पर महिला ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला नसरीन जहां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।