फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगा रहे मजदूर पर गिरा तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव में मंगलवार को दरवाजे पर झाड़ू लगाते समय एलटी तार टूटकर गिरने से एक मजदूर की झुलसकर मौत हो गई। वहीं दो बकरियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव स्थित चीरा का पोखरा निवासी सोनू राजभर (35) मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह वह घर के बाहर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इस दौरान घर के ऊपर से गुजरा जर्जर एलटी तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह लाठी के सहारे तार को मजदूर से अलग किया। वहीं पास में बंधी दो बकरियों की भी करंट की जद आने से मौत हो गई।
गंभीर रूप से झुलसे सोनू राजभर को आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी रीमा देवी और मां तेतरी देवी की रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सोनू तीसरे नंबर पर था। इनके दो पुत्र सूरज एवं शिवम हैं। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या आ गई है।
विज्ञापन

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जर्जर तार बदलने की सूचना दी गई, लेकिन उनके द्वारा इसे नहीं बदला गया और ये हादसा हो गया। लोगों ने बिजली विभाग से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया विद्युत वितरण खंड चतुर्थ हेमंत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर जेई एवं संबंधित लाइनमैन को भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें