फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही खुलेगी शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के चलते करीब 11 दिनों से बंद चल रही अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब की दुकानें बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर खोल दी गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही दुकान खोलने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। करीब 11 दिनों तक जिले के आबकारी विभाग को करीब 12 से 15 करोड़ राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। इस दौरान अंग्रेजी शराब की 88 हजार 363 लीटर, बीयर एक लाख 10 हजार लीटर तथा देसी शराब दो लाख 86 हजार 737 लीटर की बिक्री पूरे जिले में प्रभावित हुई थी। इससे आबकारी विभाग को करीब 12 से 15 करोड़ राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा था। जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सभी दुकानें तथा मॉडल शाप सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही खुलेंगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सेल्समैन तथा खरीदार दोनों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही फेस मास्क, सेनेटाइजर तथा ग्लव्स का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें