सादात। डायट सैदपुर में बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वेेेबिनार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने कहा कि अगर शिक्षक जिम्मेदारी निभाए तो यह कार्य आसानी से हो सकता है। इस शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम का दायरा बढ़ाकर माध्यमिक स्तर तक किया गया है। इससे विद्यालयों को सुदृढ करने और शिक्षा में गुणवत्ता लाने में मदद मिलेगी। नई शिक्षा नीति से वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्याप्त खामियों को दूर किया जा सकेगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा, डायट के उप प्राचार्य उमानाथ, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कमल नयन यादव, बीके सिंह, डॉ. आलोक, डॉ. मंजर कमाल, शिवकुमार पांडेय, अभय चंद्रा, डॉ. अनामिका, डॉ. अंकिता सिंह, राजवंत सिंह उपस्थित थे।