फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी मायके गई ताे पति ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। झगड़ाकर मायके गई पत्नी से नाराज पति ने रविवार को पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि नईकोट बहदिया निवासी हरेंद्र यादव (32) की पत्नी एक सप्ताह पहले झगड़ाकर मायके चली गई थी। इससे हरेंद्र यादव परेशान चल रहा था। उसने दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से साड़ी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी दिव्याशीं खाना देने पहुंची तो दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा कि पिता फंदे से लटक रहे थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। हरेंद्र के दो बेटे और दो बेटी घर पर ही हैं। विधिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें