फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बोरी गेहूं भीग कर हुआ खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 6242 कुंतल गेहूं की खरीदारी हो चुकी है। मंगलवार को बारिश होने की वजह से गेहूं की बोरी समय से ही गोदाम के अंदर रख दी गई थी। इसकी वजह से भीगने से बच गई। जलालाबाद गेहूं क्रय केंद्र पर 4400 कुंतल गेहूं खरीद गई है। बारिश में करीब 100 बोरी गेहूं भीग गया। तत्काल बोरी को बदला गया। इस मौके पर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस बार गेहूं की अच्छी खरीद की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि किसानों को 72 घंटे के अंदर खाते में पैसा पहुंच रहा है। इससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। इस मौके पर संजय सिंह, गुड्डू गुप्ता,धर्मेंद्र, प्रकाश आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें