फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली कटौती से नहीं हो पा रही गेहूं की मड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से जहां किसानों की गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो रहा है, वहीं व्यापारियों के उद्योग- धंधे भी ठप पड़े हुए हैं। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती के कारण आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले दो सप्ताह से दिन में बिजली कटौती जारी है। इसके बावजूद रात में भी एक-दो घंटे की कटौती होने से नगरवासियों की नींद हराम हो गई है। बिजली विभाग की ओर से बिजली कटौती का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बिजली कटौती से सबसे बड़ा नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में उनकी गेहूं की मड़ाई नहीं हो पा रही है। खेतों में ही गेहूं के बोझ आंधी-पानी के चलते बर्बाद हो रहे हैं। वर्तमान में मड़ाई के अभाव में खेतों में पड़े गेहूं के बोझ को जंगली और लावारिस जानवरों से भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा चूहे भी गेहूं की बालियां काट-काटकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की साल भर की कमाई उनकी आंखों के सामने बर्बाद हो रही है। पावर हाउस पर नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग फीडर लगे हुए हैं। नगर क्षेत्र की आपूर्ति 24 घंटे होती थी। लेकिन, पिछले अगस्त माह से फीडर की केबल जल गई है, जो आज तक नहीं बदली गई। जबकि नई केबल आकर रखी हुई है। ऐसी दशा में नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति को ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जोड़ दिया गया है। जब तक ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति होती है, तब तक नगर पंचायत क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति जारी रहती है। यही कारण है कि नगर पंचायत क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग की लापरवाही से नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगे फीडर की जले केबल को बदला नहीं गया। जबकि केबल को जले नौ महीने हो गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें