फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 एकड़ गेहूं एवं सरसों की फसल डूबी, किसान चिंतिंत

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में अचानक पानी बढ़ने से तिरछी एवं अमारी गांव की 50 एकड़ गेहूं एवं सरसों की फसल डूब गई। इससे नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

तिरछी और अमारी गांव से होकर शारदा सहायक नहर से निकला माइनर गुजरता है, जो मगई नदी में धमरांव गांव के पास जाकर गिरता है। इस माइनर के पानी से करीब चार से पांच गांव के किसान अपने फसलों की सिंचाई करते हैं। सुबह अमारी गांव से गुजरी माइनर में अचानक पानी बढ़ने से खेतों में पानी गिरने लगा। देखते ही देखते नहर के किनारे करीब 25 एकड़ गेहूं एवं सरसों की फसल डूूब गई। वहीं तिरछी गांव में शाम में 25 एकड़ गेहूं एवं सरसों की फसल डूब गई। तिरछी गांव के किसान हरीहर चौहान, मनोरंजन चौहान, सुखनंदन चौहान, सूरज प्रजापति, केदारनाथ गिरी ने बताया कि गेहूं की फसल और सरसों की फसल पूरी तरह से डूब गई है, जिससे फसल पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें