फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ओलंपियन राजकुमार पाल का स्वागत

विज्ञापन
औड़िहार रेलवे स्टेशन पर अर्जुन अवार्ड के साथ पहुंचे भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल का स्वागत
विज्ञापन
खानपुर। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन राजकुमार पाल के घर लौटने पर रविवार को पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकला स्वागत जुलूस करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम पहुंचा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्टेडियम से राजकुमार पाल के घर तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर अपने चहेते खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और तेजू भैया अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस मौके पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, अनिकेत सिंह, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें