साप्ताहिक बंदी के बाद भी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोली जा रही है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कोरोना को लेकर बेखौफ दुकानदार और ग्राहक कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर दुकानदार और ग्राहक न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। अनलाक के बाद भी सरकार ने शनिवार और रविवार को बंदी घोषित किया है लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। रविवार को कोतवाली के सामने तहसील मुख्यालय गेट के पास, विकास खंड तिराहे समेत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुकानें सजी रहीं और लोग खरीदारी करते रहे। इसी रास्ते तहसील प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आते जाते हैं लेकिन कोई भी दुकानदारों को नहीं टोकता है। सरकार लगातार कर रही है कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में फिर कोरोना का भय मंडराने लगा है।