जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित वार्ड नंबर सात चौधरी मोहल्ले में शनिवार को बिजली गिरने से एक मकान की छत में दरार आ गई। वहीं घर की बिजली वायरिंग का तार क्षतिग्रस्त होने के साथ इलेक्ट्रानिक सामान जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। बरसात के दौरान रविंद्र कुमार रावत के दो मंजिला मकान पर बिजली गिरी और छत के किसी तार के सहारे वह घर की वायरिंग तक पहुंच गई, तेज धमाके के साथ वायरिंग में से धुंआ निकलने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। बिजली पहले पास के नीम के पेड़ पर गिरी। इस दौरान लोग दहशत में रहे।