फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की शाम को प्री-मानसून की बारिश हुई। इसके चलते मौसम जहां खुशगवार हो गया वहीं मार्गों पर पानी लगने से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ। बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है। शुक्रवार की शाम हवा के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए थे। शनिवार को भी दिन भर मौसम के मिजाज में बदलाव होता रहा। शाम को शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य बारिश हुई। कुछ देर तक हुई बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने जहां राहत महसूस किया वहीं कई मार्गों पर जलजमाव एवं कीचड़-फिसलन की वजह से आवागमन में परेशानी हुई। वीकेंड लाकडाउन की वजह से बाजार में भीड़ तो नहीं थी लेकिन किसी काम के सिलसिले में निकले लोगों को बारिश की वजह से सुरक्षित ठिकाने की तलाश करनी पड़ी। पानी बंद होने के बाद ही लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए। बारिश से धान की नर्सरी डाल चुके किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें