फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और जलजमाव से जूझे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चक्रवाती तूफान ‘यास’ के चलते बृहस्पतिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां जलभराव हो गया तो वही सड़कों पर यातायात थमा रहा। लोग घरों में कैद रहे। ठंडी हवाओं के बीच हुई बरसात ने मौसम में ठंड का एहसास करा दिया। उधर, कृषि विभाग ने बदले मौसम को फसलों को नुकसान होने बात कही है। तूफान का असर जिले में बारिश के रूप में देखने को मिला। बुधवार को सुबह से ही हल्की हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए थे। हवा के चलते शाम को मौसम खुशगवार हो गया था। रात को रिमझिम बारिश का जो सिलसिला शुरु हुआ वह बृहस्पतिवार की रात तक बना रहा। बरसात ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं शहर के लंका से कचहरी जाने वाले मार्ग, अष्टभुजी कालोनी, नखास, गोड़ा देहाती, रौजा, चंदन नगर कालोनी आदि क्षेत्रों में जलजमाव हो गया जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम जमकर तेज बारिश हुई। मुहम्मदाबाद : बारिश से नगर में जलजमाव एवं कीचड़ की वजह से लोगों की फजीहत हुई। बारिश के चलते नियमित मजदूरी करने वाले लोगों का काम ठप रहा। रेवतीपुर : गांव की गली में लगातार बारिश की वजह से जलजमाव हो गया। इससे आने-जाने वालों को परेशानी हुई। मरदह : देर रात हवा के बीच रिमझिम बारिश का जो क्रम शुरु हुआ, वह दूसरे दिन शाम तक जारी रहा। बारिश से एक तरफ जहां मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया था वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जल-जमाव कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवराई : गहमर के राम चबूतरा से दलित बस्ती होते हुए मैगरराय, खेलूराय जाने वाला मार्ग बरसात के पानी से लबालब रहा। मुहल्ले के निवासी सुरेश राम, जगाराम, रविंद्र राम, जितेंद्र, कमलेश, अजय आदि ने बताया कि हल्की बरसात में ही इस सड़क पर पानी भर जाता है जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। दुल्लहपुर : क्षेत्र में चक्रवाती तूफान यास का असर दिन भर बरसात के रूप में देखने को मिला। बरसात ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें