फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। तहसील एवं थाना स्तरीय टीमों को जहां सर्तक रहने की हिदायत दी गई है। वहीं जिलाधिकारी ने आमजन से घरों में रहने की अपील की है। 27 और 28 मई को तेज वर्षा होने की भी आशंका जाताई गई है। आज सुबह से ही जिले में बदली छाई रही। शाम को तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। शाम करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लखनऊ के मौसम केंद्र की ओर से जिले में 27 और 28 मई को तेज वर्षा होने की चेतावनी भी जारी करने के साथ अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जबकि तूफान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तहसील एवं थाना स्तर की टीमों को सतर्क रहने के साथ नजर रखने का दिशा-निर्देश भी दिया है, जिससे किसी तरह की समस्या से निपटा जा सके। डीएम एमपी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें