फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा संग बूंदाबांदी से मौसम बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को मौसम बदल गया। भोर में तेज हवा संग बूंदाबांदी से लोगों को जहां गर्मी से रहत मिली वहीं दिन में एक बार फिर तेज धूप से रूबरू होना पड़ा। लेकिन शाम को फिर मौसम सुहावना हो गया। उधर, तेज हवा से ग्रामीण इलाकों में एक दो जगह टिनशेट उड़ गए तो वहीं खेतों में हो रही गेहूं की मड़ाई में बाधा आई। शनिवार की देर रात मौसम का मिजाज बदल गया था। रविवार की भोर में शहर के साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई। सुबह के समय मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन में फिर एक बार तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ गई। शाम को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया। सुहवल : धूल भरी आंधी से कुछ दुकानों के टिनशेड उड़ गए। थ्रेसिंग के लिए रखे गेहूं की मड़ाई का काम रुक गया। विभिन्न मार्गों पर आवागमन कर रहे वाहन सवार सड़क किनारे रुक कर धूलभरी आंधी के बंद होने का इंतजार करने लगे। आंधी बंद होने के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें