फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी रफ्तार, धूप ने दी राहत

विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज ओवर ब्रिज पर कोहरे में लाइट जला कर चलते वाहन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। भीषण ठंड, गलन के साथ कोहरे का कहर मंगलवार को जारी रहा। जहां कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामे रखी तो वहीं गलन और ठंड ने लोगों को कंपकपाए रखा। दोपहर बाद हुई चटख धूप ने लोगों को ठंड और गलन से राहत दी। लेकिन शाम होते परवान चढ़ी ठंड से लोग घरों में जा दुबके। उधर, रात में राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों ने अलाव जला कर अपने को गर्म किया। मंगलवार को जिले में ठंड का मिलाजुला असर रहा। एक तरफ शहर कोहरे की चादर में लिपटा ठंड का एहसास करा रहा था। सुबह कोहरे के चलते वाहन लाइट जला कर धीमी गति से चलते रहे। दूसरी तरफ दिन चढ़ने के साथ खिली धूप लोगों को ठंड से राहत देती रही। बच्चे अभिभावकों के साथ पार्को में खेलते देखे गए। इसी तरह बाजार में भी दोहपर बाद ग्राहक पहुंचने लगे। जबकि सुबह से बाजार खाली-खाली नजर आ रहा था। मार्ग पर भी बाइक सवार एवं चार पहिया वाहनों की संख्या दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए बढ़ गई शाम होते ही कोहरे और ठंड के चलते लोग घरों में जा दुबके। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम में परिवर्तन के असार कम ही है। मौसम जहां गेहूं की खेती के लिए उपयुक्त है तो वही आलू की खेती चौपट हो गई है। हालांकि दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी मौसम का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें