फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बरही-धर्मागत चट्टी मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। बरही-धर्मागतपुर चट्टी मार्ग पर लंबे समय से जलभराव है। इससे परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। पानी में खड़े होकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मार्ग की मरम्मत के नाम प्रतिवर्ष लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीण संतोष चौबे ने कहा कि सड़क गड्ढे में तब्दील है। बरही, बोगना, मलेठी व धर्मागतपुर मार्ग पर बोगना गांव में मुख्य सड़क पर एक किमी तक जलजमाव एवं सड़क टूटने से बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोग जलभराव से होकर आवागमन के लिए विवश है। इस मार्ग पर स्थित बोगना कंपोजिट विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस जलभराव वाले मार्ग से आवागमन करते हैं। इससे कई स्कूली बच्चे एवं राहगीर आए दिन गिरते हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पलहीपुर, बोगना, रायपुर, तरक्षा, मलेठी, गजपतपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तत्काल समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना -प्रदर्शन को विवश होंगे। इस मौके पर संतोष चौबे, गौतम चौहान, विक्रम बागी, अफजल, अमित शर्मा, महेंद्र, बलवंत पांडेय, शैलेंद्र, लवटू गोड़ आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के एई सुभाषचंद्र ने कहा कि समस्या सज्ञान में है। वहां का निरीक्षण कर जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें