गाजीपुर। भीषण गर्मी एवं यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के निर्देश पर वाराणसी मंडल के छपरा, सीवान, देवरिया सदर एवं भटनी स्टेशनों पर 10 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों को कम कीमत पर शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सके, इसके साथ ही बलिया, मऊ, गाजीपुर सिटी एवं आजमगढ़ स्टेशनों पर कुल नौ वाटर वेंडिंग मशीनों के लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे शीघ्र ही यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।