फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लो वोल्टेज से नहीं हो पा रही जलापूर्ति, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव में लो वोल्टेज के कारण जल निगम की पानी टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

भदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारा में पंप हाउस से पानी की आपूर्ति होती है। पिछले एक सप्ताह से गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने पंप हाउस के ऑपरेटर तारिक खां से पूछा तो उन्होंने बताया कि लो वोल्टेज के कारण पंप चल नहीं पा रहा है। इसकी वजह से पानी आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान मंजूर खां ने बताया कि इसके पहले भी इसी तरह की समस्या थी। प्रशासन के तरफ से टंकी पर जेनरेटर लगा दिया जाता तो पानी की आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाती। वर्तमान में समस्या विकराल हो गई है।
शाहिद खां, कुंदन वर्मा, फिरोज खां, रविंद्र श्रीवास्तव आदि ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति नियमित कर पानी आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंप हाउस के ऑपरेटर तारिक खां ने बताया कि पंप को चलाने के लिए 400 वोल्टेज की जरूरत होती है, जबकि वर्तमान समय में 300 से 350 वोल्टेज ही मिल पा रहा है। कम वोल्टेज में पंप चलाने पर उसके जलने का खतरा भी रहता है। सुबह शाम किसी तरह पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन 50 हजार की आबादी के लिए वह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें