फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे को बचाने के लिए जल सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। हरिहरपुर गांव में शनिवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। जल सत्याग्रह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और हाथों में तख्ती लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आग्रह करते हुए सत्याग्रह किया कि हरिहरपुर गांव के पोखरे को बचाया जाए। गांव के लोगों का कहना है कि यह विशाल पोखरा हमारी आस्था का केंद्र है। इसे अब तक सभी लोगों ने साफ-सुथरा बनाकर रखा है। छठ पूजा समेत अनेक धार्मिक आयोजन यहां होते हैं। लोगों का स्नान करने का भी यही स्थान है, लेकिन कुछ दिन पूर्व यहां जिला पंचायत के माध्यम से नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे गंदा पानी इसी पोखरे में गिरने लगेगा। समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने बताया कि हम सब नाली के विरोध में नहीं हैं, बल्कि नाली के गंदे पानी गिराने के विरोध में हैं। इस विषय की जानकारी जिलाधिकारी और मुख्य सचिव स्तर तक दी जा चुकी है। इस मौके पर राजकमल चौहान, भगवान चौहान, सुभाष कनौजिया, चंदन पांसी, टिंकू यादव, त्रिभुवन कुमार, दीपक चौहान, नागेंद्र चौहान, रेखा कन्नौजिया, पूजा गुप्ता, सोनी गोंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें