सैदपुर की पकड़ से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। औड़िहार निवासी राघवेंद्र सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसको लेकर आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए डुगडुगी पिटवाने के साथ नोटिस चस्पा की थी। अब सीमा समाप्त होने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जानी थी। चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।संवाद