फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का मुआवजा न बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ुहम्मदाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक महुंवी चट्टी स्थित सचिवालय भवन में शनिवार को हुई। इसमें किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि हमारी जमीन के मुआवजे की दर बढ़ाने तथा उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने 10 अक्तूबर को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिलाधिकारी से किसान सभा के पदाधिकारियों ने मिलकर इस समस्या के निराकरण की मांग की थी।
जिलाधिकारी ने उनसे 15 दिन का समय मांगा था तथा आश्वासन दिया था कि किसानों की इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। लेकिन अब तक किसानों के पक्ष में प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक विचार नजर नहीं आ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 नवंबर को पूरे इलाके के किसान बाराचंवर में सभा करेंगे।
विज्ञापन

अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर नखड़ू सिंह, राजेश राय, मुन्ना गिरी, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थ राय, रामअवतार शर्मा, धनंजय प्रधान, बब्बन प्रधान, हृदय राय आदि किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता दीपक राजभर एवं संचालन विपिन प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें