फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने में अधिक देरी पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शहर के महुआबाग स्थित जिला परियोजना कार्यालय पर हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बच्चों के पूरे यूनिफॉर्म पहने हुए फोटोग्राफ प्रेरणा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड करने के कार्य की समीक्षा करते हुए सबसे अधिक देरी वाले तीन शिक्षा क्षेत्रोंं नगर क्षेत्र गाजीपुर, करंडा तथा कासिमाबाद को कड़ी चेतावनी दी। एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। पुस्तक वितरण के पोर्टल पर अपडेशन में सबसे अधिक पेंडेंसी शिक्षा क्षेत्र कासिमाबाद की रही, इस पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण करने की चेतावनी दी। आरटीई के अंतर्गत नामांकित छात्र-ंछात्राओं की निर्धारित प्रारूप पर मांगी गयी सूचना अद्यतन किसी ब्लॉक द्वारा उपलब्ध न कराए जाने पर बीएसए ने घोर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर आवेदित-लम्बित जन सूचनाओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। यू-ंडायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2023-ं24 के तीनों मॉड्यूल की इंट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले पांच ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को कठोर चेतावनी दी। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान टीआरजी फीडिंग का कार्य धीमी गति से करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें