फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहर की दीवारों पर गांधी और कृष्ण की वॉल पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी की तर्ज पर लहुरी काशी को भी अब थीम आधारित वॉल पेंटिंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूल-पौधों, महात्मा गांधी, श्रीकृष्ण सहित पौराणिक और ऐतिहासिक पात्रों से शहर की दिवालों को सजाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर की चहारदीवारी पर फूल-पत्ती के साथ महात्मा गांधी और बाल श्रीकृष्ण के मनमोहक चित्र उकेरे गये हैं। ऐसे ही चित्रों को जनपद न्यायालय परिसर की बाउंड्री, महिला डिग्री कॉलेज की दीवार, सैनिक कल्याण बोर्ड की दीवार, सदर तहसील की बाउंड्री पर उकेरा जाएगा। इससे दीवारों के साथ उस इलाके की सुदंरता काफी बढ़ जा रही है। ऐसे ही इस समय चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। महुआबाग चौराहे पर फव्वारा लगाने का काम अंतिम दौर में है। विश्वेश्वरगंज, सिंचाई विभाग और विकास भवन चौराहे को सजाने संजावरने का काम शुरू हुआ है। महुआबाग में तो फव्वारा के साथ लाइटिंग और फाइबर के आवरण से ढ़का गया है। जिससे चौराहा काफी सुंदर दिख रहा है। ऐसे ही अन्य चौराहों का कायाकल्प करने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो शहर की दीवालों पर रंग-रोगन पर करीब छह लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसी तरह चौराहों की सुंंदरीकरण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होना है। एक महीने में शहर के सुंदरीकरण का यह कार्य कर लिया जाएगा।
कोट
एक महीने में शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण हो जाएगा। ऐसे ही शहर के प्रमुख इलाकों में वॉल पेंटिगं कर पौराणिक, एतिहासिक चित्रों से सजाया जाएगा। इससे शहर काफी आकर्षक हो जाएगा।
विज्ञापन

लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका
000
चौराहों पर टाइल्स, फव्वारा और लाइटिंग
महुआबाग, विश्वेश्वरगंज, सिंचाई विभाग और विकास भवन चौराहा की टाइल्स, फव्वारा और लाइटिंग को लेकर कार्य कराया जाएगा। इससे पहले डिजाइन कर इस चौराहों को विशेष आयाम दिया गया है। जिसके आधार पर कार्य काराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें