जमानिया। मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने और सभी पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए बुधवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी और प्रविष्टियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मंगलवार को उपजिलाधिकारी निधि ने बताया कि अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने आवंटित मतदान केंद्र या ग्राम पंचायत भवन पर मतदाता सूची और जरूरी प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जाएगी, ताकि नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नाम व विवरण की जांच कर सकें। इस काम में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू और सुपरवाइजर भी सहयोग करेंगे।