फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और मजदूरों के हित में उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी की संयुक्त बैठक शनिवार को पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित बैठक में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। कोरोना महामारी में भ्रष्टाचार एवं गरीबों का उत्पीड़न सामने आ रहा है। श्रम सुधार एवं आत्मनिर्भरता के नाम पर सार्वजनिक एवं प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण हो रहा है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। इसके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष चलाना होगा। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद रामअवध ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का शोषण चरम पर है। खाद्यान्न योजना एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली अस्त-व्यस्त है। मनरेगा के तहत प्रवासियों को कोई काम नहीं मिल रहा है। सरकार की श्रमिकों के पक्ष में सारी घोषणाएं हवा-हवाई साबित हो रही हैं। इसीलिए हमारा संगठन हर हाल में संघर्ष करेगा। बैठक में कई सांगठनिक आंदोलनात्मक निर्णय लिए गए। इसमें प्रस्ताव पास करके बाजार खोलने का समय सुबह आठ से सायं सात बजे तक किए जाने एवं व्यापारियों, चाय विक्रेताओं, खोमचे वालों का उत्पीड़न बंद कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर खेमयू के सह सचिव रमेशचंद पाल, बच्चेलाल, रूद्रदत्त तिवारी, रामराज बिंद, राम शुक्ला, राजनाथ सिपाही, लौटूराम बिंद, चंद्रशेखर वर्मा, वाहिद अंसारी, बेचू कश्यप, मुन्नी लाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में चार अगस्त को जिला मुख्यालय पर वामपंथी दलों की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। अध्यक्षता खेमयू के जिलाध्यक्ष श्यामा प्रसाद राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें