फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवेक अकादमी वाराणसी ने 4-0 से जीता खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते विवेक अकादमी वाराणसी और पंजाब बोरिंग क्लब गाजीपु
विज्ञापन
गाजीपुर। स्व. विश्वनाथ चौहान मंडल स्तरीय सेवन-ए-साइड रात्रिकालीन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शनिवार की देर रात खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में विवेक अकादमी वाराणसी की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पंजाब बोरिंग क्लब गाजीपुर और विवेक अकादमी वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें विवेक अकादमी वाराणसी ने पंजाब बोरिंग क्लब गाजीपुर को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विवेक अकादमी के लिए आशीष ने तीसरे मिनट, अंकित ने चौथे और 27वें मिनट और मृदुल ने 13वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद्र के पुत्र अशोक ध्यानचंद्र ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बृजेश, करन, आदित्य, परवेज अहमद, रामा, नीरज और बृजेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें