नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित रेसलिंग में उत्तर प्रदेश से 154 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जनपद से आठ खिलाड़ी चयनित हुए थे। उसमें से विशाल प्रजापति ने 42 किलोभार में वर्ग में पूरे देश में प्रथम आकर गोल्ड जीता और अपने जिले का नाम रोशन किया। वहीं 62 किलोभार भार में प्रशांत गुप्ता ने कांस्य पदक और शिखा यादव ने 52 किलोभार में कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन किया। कोच नीलेश यादव ने बताया कि दिल्ली में आयोजित रेसलिंग में देश भर से आए 1800 पहलवानों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। कहा कि श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और उनकी जीत के जज्बे की है। उनके घर वापसी के बाद रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीत जायसवाल, कैप्टन सुब्बा यादब, कैप्टन विजयशंकर यादव, डॉ बच्चा पाठक, पूर्व प्रधान पप्पू यादव, हीरालाल भारती, दसरथ प्रजापति, संतोष यादव मदन गुप्ता, सुनील गुप्ता, रवि गुप्ता, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद