शुक्रवार देर शाम परिजनों ने एसडीएम वीर बहादुर यादव से मिलकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र शवों का परीक्षण करा उपलब्ध कराने की मांग की थी। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। जिससे शनिवार देर शाम को जारी बुलेटिन में 33 शवों की पहचान की गई। अब बाकी शवों का रविवार और सोमवार को पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
काठमांडू गए परिजन एक साथ सभी मृतकों के शव लेकर गांव आना चाहते हैं। उनके अनुसार शवों की पहचान अभी तक दांत, लंबाई के साथ पहने गए कपड़े, जूतों के आधार पर की गई है। इस तरह से पहचान नहीं होने पर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट अमेरिका से आएगी। जिसमें एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।