फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल का वार, तटवर्ती हो रहे ज्यादा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के साथ वायरल मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। खासकर गंगा के तटवर्ती इलाकों में साफ-सफाई का अभाव होने से बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। रोजाना जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सतर्कता के साथ उपचार एवं एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक धूप तापमान को बढ़ा रही है, वहीं रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में खान-पान के साथ थोड़ी सी लापरवाही लोगों के लिए मुश्किल का सबब बनती जा रही है। खासकर सुबह एवं दोपहर में गर्मी और उमस के चलते लोग ठंडे पदार्थ का सेवन कर ले रहे हैं, जिससे सर्दी, जुकाम के साथ बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर दिख रहा है। जबकि वायरल सभी को परेशान कर रहा है।
फिजिशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सतर्कता एवं एहतियात बरतें। वर्तमान समय में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि वायरल इंफेक्शन से पीड़ित 100 से 150 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें