फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विपिन कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। करंडा विकास खंड के बक्सां गांव निवासी स्व. फौजदारी यादव के सुपौत्र विपिन कुमार यादव का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस अधिकारी के पद पर हुआ है। विपिन ने अपनी इस सफलता से जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आर्मी में सूबेदार सिरबल सिंह यादव एवं सुनीता यादव के सुपुत्र विपिन कुमार यादव शुरू से ही मेधावी रहे। इनकी स्कूल की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ से हुई। स्कूली शिक्षा से ही इन्होंने हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्होंने बीटेक की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ली। बीटेक करने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी नौकरी का ऑफर आया लेकिन शुरू से ही इनकी रूचि प्रशासनिक अधिकारी बनने की थी। इन्होंने प्रथम प्रयास में ही लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त कर अपने सपने को सच किया। चयन की जानकारी मिलते ही इनके लखनऊ स्थित आवास एवं गृह जनपद के बक्सा-करंडा में लोगों ने खुशियां मनाई एवं बधाई दी। प्रमुख समाजसेवी अमितेश मिश्रा ने बक्सा ग्राम प्रधान मोती यादव को बधाई दी। कहा कि विपिन की इस सफलता से क्षेत्र और जिले के युवा पीढ़ी को अधिकारी बनने की प्रेरणा मिलेगी।फोटो भी-


भदौरा गांव के सच्चिदानंद सिंह कुशवाहा बने डिप्टी एसपी

गहमर/सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव के सच्चिदानंद सिंह कुशवाहा का डिप्टी एसपी बनने पर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा 2022 के अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसमें सेवराई तहसील के भदौरा निवासी सच्चिदानंद सिंह कुशवाहा का डिप्टी एसपी के पद पर चयन होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में लोग खुशी में झूम उठे। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लोग बधाई संदेश देना शुरू कर दिए। सच्चितानंद सिंह कुशवाहा के पिता ओम नारायण सिंह कुशवाहा सीआरपीएफ में एसआई के पद पर बोध गया में कार्यरत हैं। माता देवंती देवी गृहणी है। सच्चिदानंद के बड़े भाई मंगल कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे। जबकि छोटे भाई अभी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि मेरी प्राथमिक शिक्षा भदौरा गांव के ही जनहित विद्यालय में हुई थी जबकि हाईस्कूल की पढ़ाई कामाख्या विद्यापीठ सेवराई, इंटर की परीक्षा एसकेबीएम दिलदारनगर से करने के बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस से लखनऊ महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज से पास आउट करने के बाद से ही तैयारी करना शुरू कर दिया था। उसके बाद समाजशास्त्र विषय से परास्नातक किया था। अपने आठ वर्षों की कठिन परिश्रम कर तैयारी के बाद चार बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी दिया चौथी बार इंटरव्यू में पहली बार पहुंचने के बाद डिप्टी एसपी के पद पर चयन किया गया। अपने इस मुकाम पर पहुंचने का श्रेय अपने माता-पिता भाई गुरुजनों को देते हुए बताया कि हमारे दोस्तों ने मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें