बारा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा सोमवार की रात कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम निधि में आए विकास कार्यों की धनराशि में से एक लाख 75 हजार का गड़बड़ झाला किया था। ऐसे में जब नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने पदभार ग्रहण कर लिया है तो जांच से बचने के लिए इनके द्वारा उतारे गए धनराशि इंटरलाकिंग कराया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय ब्लाक प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी राकेश, रामविलास और राजकुमार ने आरोप लगाया कि बारा गांव की पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य के नाम लाखों रुपये का गड़बड़झाला किया गया है। अब पूर्व प्रधान जांच के भय से गांव के रहमतगंज मोहल्ले में रातों-रात इंटरलाकिंग कार्य कराकर बचना चाहती है। ग्रामीणों के साथ विरोध कर काम को रोकवा दिया गया। इस मामले में उच्चाधिकारियों से लेकर ब्लाक स्तर के अधिकारियों को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने पूर्व प्रधान द्वारा कराए जा रहे कार्य की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।