मनिहारी। विकास खंड के बुजुर्गा गांव में कनरी गांव से पीच रोड तक सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। शनिवार को गांव के लोगों ने घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया और धरना प्रदर्शन करने लगे। वहीं उच्चधिकारियों से जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बता कि ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रख सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण का हाल बेहाल है, सड़क पर गिट्टी डालकर कर बिना भस्सी डाले ही पांच सौ मीटर पीच कर दिया गया है। सड़क पर न तो भस्सी डाली गयी थी न तो रोलर चलाया गया था। वहीं सड़क पर बिछाई गई गिट्टी भी काफी कम मात्रा में डाली गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अनियमितता को दर्शा रहा है। शनिवार को सड़क निर्माण कार्य को देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने घटिया निर्माण कार्य पर रोष व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान रमेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए काम को रुकवा दिया है। इस संबंध में जेई अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है। शेष बचे काम को गुणवत्ता के अनुसार कराया जाएगा।