करीमुद्दीनपुर। । बाराचवर ब्लॉक अंतर्गत दुबिहां मोड़ से हरदासपुर जाने वाले पिच सड़क से लगा पातेपुर जाने वाले मार्ग इन दिनों लोगों के लिए खतरनाक बन चुका है। खडंजा लगाने के दो माह बाद भी उसपर मिट्टी अथवा बालू नहीं डाला जा सका है। इसकी वजह से लोगों के आवागमन के लिए बनाया गए खडंजा की ईंट बेतरतीब ढंग से बिखरने लगी है। इसकी वजह से हजारों लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा निर्माण में बेहद घटिया ईंटों का प्रयोग किया गया है। खड़ंजा निर्माण में मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि खडंजा में मानक उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई किया जाए। आवाज उठाने वालों में विरंजय सिंह यादव, अमरजीत, अभय नारायन, सुशील, ओमप्रकाश दीलू, राकेश, मानस सिंह आदि लोगों का नाम शामिल है।