फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गड्ढे में छठ पूजन कर ग्रामीणों ने जताया विरोध, उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
अहिरौलिया गांव के पास फूल्लनपुर-अंधऊ बाईपास मार्ग पर बने गड्ढे में छठ पूजन कर विरोध प्रदर्शन कर
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर से सटे फूल्लनपुर से अंधऊ के बाईपास रोड पर अहिरौलिया गांव के पास बने गड्ढे में रविवार को क्षेत्र के चार गांवों के सैकड़ों की संख्या मौजूद ग्रामीणों ने छठ पूजन कर पीडब्लूडी और जिला प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन जाहिर किया। पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह यादव ने बताया कि फूल्लनपुर-अंधऊ बाईपास मार्ग बीते पांच वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस बाईपास मार्ग पर स्थित गांवों के लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। छठ महापर्व के लिए भी ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इससे परेशानी होती है। प्रशासन की उदासीनता से आजिज आकर बकुलियापुर, अहिरौलिया, नागतारा, अंधऊ गांव के ग्रामीणों ने अहिरौलिया गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में छठ पूजन कर मार्ग दुरूस्त कराने की मांग की। इसके पूर्व भी बकुलियापुुर गांव के पास भी बने गड्ढे में सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। चेतावनी दी कि सड़क की मरम्मत की गई तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे l इस मौके पर दासी देवी, लालमुनी देवी, अनिल यादव, भोला यादव, मुमताज अंसारी, राकेश यादव के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें