फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रतिमा स्थानांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को 124 डी नेशनल हाईवे की जद में आने के बाद अन्य भूमि पर स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों में विवाद खड़ा हो गया। प्रतिमा को अन्य स्थान पर लगाने का जमकर विरोध किया गया।ग्रामीणों का कहना था कि जिस भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की बात चल रही है, वहां पर यह स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार से मांग की है कि प्रतिमा को किसी वैकल्पिक स्थल पर लगाया जाए। स्थिति संभालने के लिए मौके पर एसडीएम और थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद किया और आपसी सहमति बनाने की कोशिश की। इसी तरह की स्थिति जलालाबाद शहीद चौक पर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा को लेकर भी बनी हुई है। दोनों ही प्रतिमाएं 124 डी नेशनल हाईवे के दायरे में आने से असमंजस की स्थिति पैदा हुई है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दोनों स्थानों पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिह्नांकन किया जाएगा ताकि विवाद समाप्त हो सके। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान जयप्रकाश, हरिशंकर चौहान, दीपक चौरसिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें