फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीयर और देशी शराब की खुल रही दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित शादियाबाद मार्ग पर बीयर और देशी शराब की खुल रही दुकान से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही चेताया कि यहां पर शराब और बीयर की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। साथ ही डीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जहां दोनों दुकान खुल रही हैं, वहां पर शिव मंदिर है। वही पास में दो विद्यालय भी स्थित है। जहां प्रतिदिन बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। शराब की दुकान खुलने से आसपास के रहने वालों व छात्र-छात्राओं पर खराब असर पड़ेगा। कहा कि पहले बीयर और शराब की दुकान सात वर्षों से आधा किलोमीटर दूर पर स्थित थी। पुरानी जगह पर ही दुकान खोली जाए। मुहल्ले में दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम बिहारी विश्वकर्मा, पूनम, लवकुश बरनवाल, वसीम, रूपचंद्र, रीना बरनवाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें