फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झंडा फाड़ने से ग्रामीण हुए आक्रोशित, लगाया जाम

विज्ञापन
पोखरामोड़ पर बिहारीगंज-जियापुर व जिवली मार्ग पर चक्काजाम करते लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। खानपुर थाना क्षेत्र पोखरामोड़ तिरमोहानी पर झंडा फाड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 7.30 बजे बिहारीगंज से जियापुर होते हुए जिवली गांव जाने वाली सड़ जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद 8.30 बजे जाम समाप्त करा दिया। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ की ओर मुड़ने वाली सड़क पर उत्तरी दिशा स्थित एक दुकान के सामने लगाया गया नीला झंडा किसी अराजकतत्वों ने फाड़कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए पोखरामोड़ स्थित स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था। समझाकर मामला शांत कराने के साथ अराजकतत्वों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें