फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या निदान को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के निरहु का पूरा गांव स्थित शिव मंदिर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से मंदिर परिसर में गंदे पानी का जलजमाव होता जा रहा है। समस्या के निदान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में रविवार को बैठक की। जनप्रतिनिधि सहित ग्राम प्रधान से जलनिकासी की व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की गांव की अति प्राचीन शिव मंदिर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश होने पर जलजमाव हो जाता है। इससे श्रद्धालुओं को पूजन अर्चन को जाने के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीण धीरेंद्र यादव, बब्बन राय, महेंद्र सिंह यादव, अंजनी राय, धर्मेंद्र सिंह आदि ने कहा कि जलनिकासी के लिए जब तक नाला का निर्माण नहीं होगा तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा। इस समस्या के लिए ग्रामीणों को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें