मरदह। गांव में साफ-सफाई न होने पर नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को आस्तीन चढ़ा ली। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जिले को स्वच्छ बनाने की कवायद में तैनात सफाई कर्मचारी पानी फेर रहे हैं। विभाग ने चार कर्मचारी की जगह दो कर्मचारी तैनात किए लेकिन वह सिर्फ एडीओ पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा गायब हो जाते हैं। ग्राम सभा में किसी भी वार्ड कि सफाई वर्षों से नहीं हुई। सबसे दयनीय स्थिति मरदह-महाहर धाम रोड पर पोस्ट आफिस के सामने की है जहां गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी एवं कूड़ा लगने के कारण स्थानीय दुकानदारों सहित दूरदराज से आने वाले व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा। उन्होंने चेतावनी दिया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मौके पर शांति देवी, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, पिंटू, भोलू, बिरजू यादव, विक्की शर्मा, विवेक सिंह, आर्यन सिंह, छोटे सिंह, रामकरन मौर्य, महादेव, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।