फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ओवरब्रिज की मांग पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार में वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर अवैध कट दिखाकर एनएचएआई के द्वारा प्रमुख सड़क को बंद किया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्रीय ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर गए। कहा कि गाजीपुर से मऊ फोरलेन के बीच भड़सर बाजार है। वहां चौराहा है। मऊ और गाजीपुर बीच में और कहीं चौराहा नहीं है। हंसराजपुर से सड़क भड़सर बाजार को क्रॉस करते हुए सीधे वेद बिहारी पोखरा जाकर मिलती है। उसी चौराहे को बंद किया जा रहा है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन पर स्थित भड़सर बाजार में दो दर्जन ग्राम सभाओं के लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज भी स्थित है, जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के लोग चिंतित है। इधर कार्यदायी संस्था के राकेश वर्मा मौके पर पहुंचे और बने हुए कट पर मिट्टी डालकर बंद कराने का कार्य कराने लगे। जिस पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और कार्य कर रही संस्था को ऐसा नहीं करने के लिए रोक दिए।
हंगामा बढ़ता देख बिरनो थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को बलपूर्वक प्रयोग कर सड़क से नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार्य कर रही संस्था को कटना बंद न करने का हिदायत भी दिए। ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर दर्जनों बार ओवरब्रिज की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन किया गया है, लेकिन शासन और प्रशासन के लोग हीलाहवाली कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। इस मौके पर दया प्रकाश सिंह, दिनेश जायसवाल, मोनू पटेल, सूर्यदेव भारती, अब्दुल मन्नान प्रधान, विनोद गुप्ता प्रधान, चंद्रिका विश्वकर्मा, विनोद पटेल, सिंहाचल राम , प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें