फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से दो दर्जन घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के अमेहता गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो सप्ताह से जला हुआ है। इसके चलते करीब दो दर्जन घरों में अंधेरा छाया हुआ है। आठ जुलाई को पहले बारिश के दौरान यह ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली के अभाव में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के घर इनवर्टर लगा हुआ है, बैट्री चार्ज न होने के कारण वह भी शो-पीस बना हुआ है। बिजली विभाग के जेई नाथूराम यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर आने के बाद लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें