रेवतीपुर। ब्लाक क्षेत्र के सुगवलियां गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों की उदासीनता और खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को एक हफ्ते बाद भी नहीं बदला गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर के पास बैठकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फोन पर आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा। इसके बाद धरनारत ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेंद्र यादव ने चेताया कि अगर किया गया वादा तय समय पर पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के साथ ही शासन का पुतला दहन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महकमें की होगी। इस अवसर पर इंद्रदेव राजभर, हृदयनारायण राजभर, सुधीर, अंकित यादव, ओमप्रकाश यादव, दीपक राम, डब्लू, रमाकांत यादव आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।