फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवढ़ी गांव की घनी आबादी के बीच, शिक्षण संस्थानों और मंदिर के पास सरकारी शराब की दुकान खोलने की सूचना पर ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शराब की दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्राम प्रधान कामेश्वर सहित स्वर्ण विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, दीपक सिंह, रमेश प्रसाद वर्मा, लाल बहादुर सिंह आदि ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को सौंपे गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान का खुलना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और एक मंदिर है। इस रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब की दुकान को आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें